सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुएं पर पड़ी झुरियां

गांव के कुएं की देह
अब झुरियों से भर गई हैं 
मेंढकों ने भी शायद 
वहां के बाशिंदों के मार्फ़त
अपनी गठरी बांध ली हैं ।

बारिशों में  कुआं 
मुमकिन होता तो 
भीगने से खुद को 
बचा लेता क्योंकि 
उसके तृप्त होने का 
उत्सव मनाने गगरी का 
अब नृत्य नहीं होता है ।

क्या गांव के कुएं की
देह पर पड़ती झुरियां 
शहर - महानगरों की 
नींव में पड़ते 
ईटों के निशान है 
या फिर मिट्टी को भूल 
पेट की आग बुझाने के 
मतलबी लोगों की पहचान है ।

टिप्पणियाँ

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (१८-०२ -२०२२ ) को
    'भाग्य'(चर्चा अंक-४३४४)
    पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. विचार को संप्रेषित करती अच्छी और प्रभावी कविता

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें