सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खाली लौटते हाथ

लंबे होते दिनों की दास्तां केवल वही सुना सकता है जो रोजगार की तलाश में धूप को सिक्के की तरह  जेब में सहेजता हैं  उसके पीठ पर चिपके होते है  अपमान के अनकहे दंश  रात के अंधेरे में लौटने के बाद  उसके समक्ष उठने वाले  सवालों के कांटों को वो अपने तलवे में बांध देता है दीवार पर बैठी छिपकली से  जिद्द की भित्ति न छोड़ने का  प्रण लेकर अगले दिन  फिर से उठता है गृहस्थी में उगी दरिद्रता  उसे घूरती हैं  प्रत्युत्तर में मौन पाकर फिर से कमतरता की  धूल को ओढें  उसके लौटने की प्रतीक्षा करती हैं कुछ इसी तरह से  न जाने कितने ही हाथ  खाली लौटते होंगे  लंबे बीते दिन की दास्तां  अपने चुल्हे से  कहते होंगे  रीढ़ की हड्डी में  चिपके अपमान के  शब्दों को धैर्य की अलगनी पर  रखते होंगे