सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिसाब बाकि है

दिसंबर के जाने से 
या फिर जनवरी के आने से 
फरवरी के ठहरने से 
भी क्या होगा  ?
भाग्य में लिखा है 
तुम्हारा न मिलना 
और मेरा न लौटना
कैलेंडर केवल
कुछ पन्नों का
महज एक दस्तावेज है
मेरे लिए
जिसकी हर तारिख पे
नमक का हिसाब
आज भी बाकी है

 

टिप्पणियाँ

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल गुरुवार(३०-१२ -२०२१) को
    'मंज़िल दर मंज़िल'( चर्चा अंक-४२९४)
    पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. गहन प्रतीक!
    नमक का हिसाब
    आज भी बाकी है।
    वाह!

    जवाब देंहटाएं
  3. कैलेंडर केवल
    कुछ पन्नों का
    महज एक दस्तावेज है
    मेरे लिए
    जिसकी हर तारिख पे
    नमक का हिसाब
    आज भी बाकी है
    बहुत सटीक ...सार्थक एवं लाजवाब सृजन
    वाह!!!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें