सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्षणिकाएं

१)

अनगिनत वृक्ष
दुनिया भर की अलमारियों में
बैठे हैं मौन
और दीमकें जता रही हैं
उन पर अपना हक।

२)

संमदर में रोती हुई मछलीयां 
सीप में रख देती हैं 
अपने आंसूओं को 
जो मोती बन चमकते हैं 
धरती के गालों पर

३)

हर पार्वती के हिस्से 
नहीं होते शिव 
फिर भी वो अर्द्धनारीश्वर के रूप में
विचरती रहती है इस धरा पर !


४)

मैं तुम्हारे आंगन कि कृष्ण तुलसी बनकर 
तुम्हारे ललाट पर स्थित 
समस्त कठिन रेखाएं खींच कर 
भस्म कर अपने देह के अंदर धर लूंगी

५)

हम दोनों के प्रेम में स्थित अधूरापन
तुम्हारे लौटने की परिभाषा है


टिप्पणियाँ

  1. सुंदर क्षणिकाओं का अनूठा सृजन।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर औऱ भावपूर्ण क्षणिकाएं
    बधाई

    जवाब देंहटाएं
  3. संमदर में रोती हुई मछलीयां
    सीप में रख देती हैं
    अपने आंसूओं को
    जो मोती बन चमकते हैं
    धरती के गालों पर
    ..."
    ...........अहा...वाह! प्रकृति के साथ कितना सुन्दर तरिके से संबंध बनाकर इन पंक्तियों को प्रस्तुत किया है। इनके भाव सीधे हृदय को स्पर्श कर गयें। बहुत ही बेहतरीन रचना।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

उसे हर कोई नकार रहा था

इसलिए नहीं कि वह बेकार था  इसलिए कि वह  सबके राज जानता था  सबकी कलंक कथाओं का  वह एकमात्र गवाह था  किसी के भी मुखोटे से वह वक्त बेवक्त टकरा सकता था  इसीलिए वह नकारा गया  सभाओं से  मंचों से  उत्सवों से  पर रुको थोड़ा  वह व्यक्ति अपनी झोली में कुछ बुन रहा है शायद लोहे के धागे से बिखरे हुए सच को सजाने की  कवायद कर रहा है उसे देखो वह समय का सबसे ज़िंदा आदमी है।