सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काश

शाम जब  अंधकार की पोटली
 खोल देती है 
तब शिद्दत से महसूस होती हैं 
किसी की कमी 
काश वो जुगनू की तरह 
कभी देता दस्तक 
और इस भयावह रात के 
डरावने क्षणों पर पंख फैलाकर बैठ जाता

बिस्तरों पर पड़ी सिलवटें 
गवाह है उन करवटों की 
जो उस ओर का खालीपन 
रात रात भर अपने भीतर 
सोकती रही और शिद्दत से 
महसूस करती रही 
किसी के चले जाने के बाद उसकी कमी
 
सूरज की जेब से निकल आए 
एक दिन ऐसा भी 
चल पडू मैं किसी यात्रा पर 
और दरवाजे पे ताला नहीं 
किसी की प्रतीक्षा की आंखें लगी हो
काश एक दिन ऐसा भी निकल आता


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं