सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेम 1

अगर प्रेम का मतलब 
इतना भर होता एक दूसरे से अनगिनत संवादों को समय की पीठ पर उतारते रहना

वादों के महानगर खड़ें करना
एक दूसरे के बगैर न रहकर हर प्रहर का  बंद दरवाजा खोल देना

अगर प्रेम की सीमा इतनी भर होती 
तो कबका तुम्हें मैं भुला देती 

पर प्रेम मेरे लिए आत्मा पर गिरवाई वो लकीर है 
जो मेरे अंतिम यात्रा तक रहेगी 
और दाह की भूमि तक आकर
मेरे देह के साथ मिट जायेगी
और हवा के तरंगों पर सवार हो
आसमानी बादल बनकर 
किसी तुलसी के हृदय में बूंद बन समा जाएगी 
तुम्हारा प्रेम मेरे लिए आत्मा पर गिरवाई 
वो लकीर है जो पुनः पुनः जन्म लेगी


टिप्पणियाँ

  1. जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना मंगलवार १२ सितंबर २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर !! इसीलिए तो प्रेम आत्मा का स्वभाव है, या कहें उसका अस्तित्त्व है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं