सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नदी

एक नदी दूर से 
पत्थरों को तोड़ती रही 
और अपने देह से 
रेत को बहाती रही 

पर रेत को थमाते हुए 
सागर की बाहों में 
उसने सदा से 
अपने जख्मों को 
छुपाकर रखा 

और सागर बड़े गर्व से 
किनारे पर रचता आया
रेत का अम्बार

और दुनिया भर के 
अनगिनत प्रेमियों ने 
रेत पर लिख डाले 
अपने प्रेमी के नाम 
और शुक्रिया करते रहे 
समंदर के संसार का 

और नदी तलहटी में 
खामोशी से समाती रही 
पर्दे के पीछे का दृश्य 
जितना पीड़ादायक होता है 
उतना ही ओझल 
संसार की नज़रों से

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं