सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुख जो बहा नहीं धरा पर


औरतों  के हिस्से जितना भी दु:ख आया 
बहुत कम आँखों ने धरा को सौंपा और
बहुत सा दुख आँखों के किनारें पर शहर बन बसा

बदलते काल और परिवेश में
पगडंडियों और जंगलों में खपती
इन औरतों ने अपना दुःख रखा
साथी औरतों के कानों में 
पर सांत्वना के शब्दों के एवज़ में 
सम दुख की भागीदारिनी ही मिली 

वे रात में मिला दुःख 
सुबह बुहारते हुए रख आयी 
आंँगन के कोने में 
और अधिक मात्रा में इकट्ठा होने पर 
टोकरीं में भरकर 
राख़ में तबदील कर आयी 
नजदीक के किसी खेत में 

हर परिवेश और हर स्थिति में 
इन दुखों का मापन और रंग एक सा रहा 
रेल में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बें में 
हजारों उतरती चढ़ती आँखों में 
बसा रहा दुख का साम्राज्य 
पर कभी काजल तो कभी काले चश्मे ने
 यहाँ पहरेदारी अपने बजाई 

एंकात की तलाश करते भीड़ में नजर आए
कितने ही दुपट्टे के छोर
कुछ औरतों ने अपना दुःख 
अलमारी की उन साड़ियों की तह में
सुरक्षित रखा जिसे मायके का पानी लगा था

औरतों के हिस्से जितना भी दुःख आया 
उजाले ने कम और अंँधियारे ने अधिक जिया।





टिप्पणियाँ

  1. ओह, औरतों के दुःख की भी यह त्रासदी रही कि वो अंधेरे में ही रहे । लाजवाब सृजन ।

    जवाब देंहटाएं
  2. नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शुक्रवार 29 जुलाई 2022 को 'भीड़ बढ़ी मदिरालय में अब,काल आधुनिक आया है' (चर्चा अंक 4505) पर भी होगी। आप भी सादर आमंत्रित है। 12:30 AM के बाद आपकी प्रस्तुति ब्लॉग 'चर्चामंच' पर उपलब्ध होगी।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुंदर हृदयस्पर्शी सृजन।
    सादर

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

उसे हर कोई नकार रहा था

इसलिए नहीं कि वह बेकार था  इसलिए कि वह  सबके राज जानता था  सबकी कलंक कथाओं का  वह एकमात्र गवाह था  किसी के भी मुखोटे से वह वक्त बेवक्त टकरा सकता था  इसीलिए वह नकारा गया  सभाओं से  मंचों से  उत्सवों से  पर रुको थोड़ा  वह व्यक्ति अपनी झोली में कुछ बुन रहा है शायद लोहे के धागे से बिखरे हुए सच को सजाने की  कवायद कर रहा है उसे देखो वह समय का सबसे ज़िंदा आदमी है।

जब वह औरत मरी थी

जब वह औरत मरी तो रोने वाले ना के बराबर थे  जो थे वे बहुत दूर थे  खामोशी से श्मशान पर  आग जली और  रात की नीरवता में  अंधियारे से बतयाती बुझ गई  कमरे में झांकने से मिल गई थी  कुछ सुखी कलियां  जो फूल होने से बचाई गई थी  जैसे बसंत को रोक रही थी वो  कुछ डायरियों के पन्नों पर  नदी सूखी गई थी  तो कहीं पर यातनाओं का वह पहाड़ था जहां उसके समस्त जीवन के पीडा़वों के वो पत्थर थे जिसे ढोते ढोते उसकी पीठ रक्त उकेर गई थी कुछ पुराने खत जिस पर  नमक जम गया था  डाकिया अब राह भूल गया था मरने के बाद उस औरत ने  बहुत कुछ पीछे छोड़ा था  पर उसे देखने के लिए  जिन नजरों की  आज जरूरत थी  उसी ने नजरें फेर ली थी  इसीलिए तो उस औरत ने  आंखें समय के पहले ही मुद ली थी ।