सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हो जाओ तुम मुक्त

उस व्यवस्था से तुम 

हो जाओ मुक्त 

जो छाँव देने के भरोसे के बदले 

छीन लेती है तुम्हारी 

स्वनिर्मित आशियाने की छत


उस व्यवस्था से तुम हो जाओ मुक्त 

जो तुम्हारी हथेली पर

खींच देती है एक रेखा 

भाग्य के सिदुंर की 

और छीन लेती है 

तुम्हारी अँगुलियों की ताकत 


उस व्यवस्था से तुम हो जाओ मुक्त 

जो तुम्हारे कंधों पर रख देती है हाथ

जीवन भर साथ निभाने के 

आश्वासन के साथ 

और तोड़ देती है एक मजबूत हड्डी 

तुम्हारे बाजुओं की


उस व्यवस्था से तुम हो जाओ मुक्त 

जो तुम्हारे ह्रदय के गर्भ गृह में

हो जाती है प्रेम से दाखिल 

और तुम बसा लेती हो

एकनिष्ठ एक ईश्वर की प्रतिमा 

जिस दिन 

तुम हठ करती हो

एक कतरा उजाले की

वो छीन लेती है 

तुम्हारी आँखों की पुतलियाँ।


।।।।।

टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही गहराई से उस व्यवस्था पर चोट है की है जो हमारी जिंदगी में दबे पांव कभी हमारी अनुमति और पसन्द कभी अनुमति और पसन्द के बिना दाखिल हो जाती है।
    सादर
    रचना दीक्षित

    जवाब देंहटाएं
  2. व्यवस्था के विरुद्ध आवाज जरुरी है और वह आवाज आप इसी तरह बुलंद करती रहें, यही शुभकामना है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

जनता और सत्ता

१) सिहासनों पर नहीं पड़ती हैं कभी कोई सिलवटें  जबकि झोपड़ियों के भीतर जन्म लेती हैं बेहिसाब   चिंता की रेखाएं  सड़कों पर चलते  माथे की लकीरों ने  क्या कभी की होगी कोशिश होगी  सिलवटों के न उभरने के गणित को  बिगाड़ने की।  २) सत्ता का ताज भले ही सर बदलता रहा राजाओं का फरेबी मन कभी न बदला चाहे वो सत्ता का गीत बजा रहा  या फिर बिन सत्ता पी रहा हाला ३) जिस कटोरे में हम अश्रु बहाते हैं  उसी कटोरे को लेकर हर बार हमारे अंगूठे का अधिकार मांगते हैं आजादी से लेकर अब तक  जो भी सत्ता की कुर्सी पर झूला है हमारे सांसों के साथ  वो मनमर्जी से हर बार खेला है सरिता सैल

जब वह औरत मरी थी

जब वह औरत मरी तो रोने वाले ना के बराबर थे  जो थे वे बहुत दूर थे  खामोशी से श्मशान पर  आग जली और  रात की नीरवता में  अंधियारे से बतयाती बुझ गई  कमरे में झांकने से मिल गई थी  कुछ सुखी कलियां  जो फूल होने से बचाई गई थी  जैसे बसंत को रोक रही थी वो  कुछ डायरियों के पन्नों पर  नदी सूखी गई थी  तो कहीं पर यातनाओं का वह पहाड़ था जहां उसके समस्त जीवन के पीडा़वों के वो पत्थर थे जिसे ढोते ढोते उसकी पीठ रक्त उकेर गई थी कुछ पुराने खत जिस पर  नमक जम गया था  डाकिया अब राह भूल गया था मरने के बाद उस औरत ने  बहुत कुछ पीछे छोड़ा था  पर उसे देखने के लिए  जिन नजरों की  आज जरूरत थी  उसी ने नजरें फेर ली थी  इसीलिए तो उस औरत ने  आंखें समय के पहले ही मुद ली थी ।