सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धर्म बनिए का तराजू बन गया है

सबके पास धर्म के नाम पर 
हाथों में उस बनिये का तराजू हैं 
जो अपने अनुसार तौलता  है 
धर्म के असली दस्तावेज तो 
उसी दिन अपनी जगह से
खिसक गए थे जिस दिन
स्वार्थ को अपना धर्म 
बेईमानी को अपना कर्म 
चालाकी को अपना कौशल समझकर
इंसानियत के खाते में दर्ज किया था

टिप्पणियाँ

  1. बहुत उम्दा, बस बनिए की रशीद की जगह तराजू कर लें तो बढ़िया है

    जवाब देंहटाएं
  2. जैसी आप की आज्ञा भाई धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह ! सीमित शब्दों में बङी बात !
    धारदार ।

    जवाब देंहटाएं
  4. सही कहा आपने... धर्म को लेकर ज़्यादतरों की सोच का सटीकता से चित्रण किया है...

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं