सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अबोध लड़की का दान



मुझे याद है
वो अबोध लडकी
अपने नन्हें हाथों से अपनी चोटियाें को संवारती
मुझे याद है
वो निच्छल चेहरा
लाल रंग की गुडिया
बस सपना था
हाथों से ककंड बीच सपनों को चुनना
जिस पर हरदम भय व अवसाद की मँडराती थी छाया

कहते हैं
माँ ने इस लडकी को
किसी और की गोद भरने के लिये
कर दिया दान
दे दिया गोद
दान तो होती हैं बेटियां
लेकिन यहाँ तो
बचपन ही छीन लिया

माँ शब्द का अर्थ
विषाद बना
मूक हुई वाणी उसकी
आँखें ही बोलती रही
वह भी अवसाद भरे
जख्मी शब्द

परिपक्वता
का दामन थाम लिया
मन की धरती पर कभी
किसी ने ममता के बीज न बोये
मन बोझ से दबा रहा
समय के पहले ही
पंखो को खोल दिया
नन्हीं सी पीठ पर
वक्त का भार झेल लिया
भूत से भविष्य तक
सोचती रही अबोध बच्ची
क्यों दिया दान बचपन में ही
क्यों दिया जाता है दान यौवन पर
क्यों होती है बटियों का ही दान

कावेरी

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

जनता और सत्ता

१) सिहासनों पर नहीं पड़ती हैं कभी कोई सिलवटें  जबकि झोपड़ियों के भीतर जन्म लेती हैं बेहिसाब   चिंता की रेखाएं  सड़कों पर चलते  माथे की लकीरों ने  क्या कभी की होगी कोशिश होगी  सिलवटों के न उभरने के गणित को  बिगाड़ने की।  २) सत्ता का ताज भले ही सर बदलता रहा राजाओं का फरेबी मन कभी न बदला चाहे वो सत्ता का गीत बजा रहा  या फिर बिन सत्ता पी रहा हाला ३) जिस कटोरे में हम अश्रु बहाते हैं  उसी कटोरे को लेकर हर बार हमारे अंगूठे का अधिकार मांगते हैं आजादी से लेकर अब तक  जो भी सत्ता की कुर्सी पर झूला है हमारे सांसों के साथ  वो मनमर्जी से हर बार खेला है सरिता सैल

जब वह औरत मरी थी

जब वह औरत मरी तो रोने वाले ना के बराबर थे  जो थे वे बहुत दूर थे  खामोशी से श्मशान पर  आग जली और  रात की नीरवता में  अंधियारे से बतयाती बुझ गई  कमरे में झांकने से मिल गई थी  कुछ सुखी कलियां  जो फूल होने से बचाई गई थी  जैसे बसंत को रोक रही थी वो  कुछ डायरियों के पन्नों पर  नदी सूखी गई थी  तो कहीं पर यातनाओं का वह पहाड़ था जहां उसके समस्त जीवन के पीडा़वों के वो पत्थर थे जिसे ढोते ढोते उसकी पीठ रक्त उकेर गई थी कुछ पुराने खत जिस पर  नमक जम गया था  डाकिया अब राह भूल गया था मरने के बाद उस औरत ने  बहुत कुछ पीछे छोड़ा था  पर उसे देखने के लिए  जिन नजरों की  आज जरूरत थी  उसी ने नजरें फेर ली थी  इसीलिए तो उस औरत ने  आंखें समय के पहले ही मुद ली थी ।