सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक औरत की पीड़ा

एक औरत की पीड़ा

वह औरत थी उसकी
वो जब चाहता था
अपनी मर्ज़ी से
उसे अलगनी पर से उतारता
इस्तेमाल करता और
फिर वहीं रख देता 
फिर आता 
और उसे उतारकर भोगता
जितनी बार उसे उतारा जाता
टूट जाती उसके शरीर की एक नस 
नज़र आता चमड़ी से बहता हुआ कुछ लहू 
जितनी बार उसे उतारा जाता
उसके नाखूनों से 
भूमि कुरेदी जाती
कुरेदी गई धरती का प्रत्येक निशान
जन्म देता था 
कुछ जलते हुए सवालों को
उसकी आँखो का खारा पानी
सूखकर जम जाता था 
उसके रिसते घाव पे
उसके लड़ख़डा़ते पैर,
उसका रक्तरंजित मन,
उसकी लाचारी,
एवं उसकी बेबसी,
छोड़ जाती थी 
उन तमाम पुरूषों के लिये
एक अनुत्तरित सवाल
जिसका जवाब खोजना अभी भी
शेष है
क्या औरत केवल एक देह मात्र है ??

टिप्पणियाँ

  1. स्त्री की पीड़ा को और उस पीड़ा के मर्म को एक स्त्री से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता | बहुत ही गहरी बात आपने कितनी सरलता से कह दी | सुन्दर प्रभावी पंक्तियाँ

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

जनता और सत्ता

१) सिहासनों पर नहीं पड़ती हैं कभी कोई सिलवटें  जबकि झोपड़ियों के भीतर जन्म लेती हैं बेहिसाब   चिंता की रेखाएं  सड़कों पर चलते  माथे की लकीरों ने  क्या कभी की होगी कोशिश होगी  सिलवटों के न उभरने के गणित को  बिगाड़ने की।  २) सत्ता का ताज भले ही सर बदलता रहा राजाओं का फरेबी मन कभी न बदला चाहे वो सत्ता का गीत बजा रहा  या फिर बिन सत्ता पी रहा हाला ३) जिस कटोरे में हम अश्रु बहाते हैं  उसी कटोरे को लेकर हर बार हमारे अंगूठे का अधिकार मांगते हैं आजादी से लेकर अब तक  जो भी सत्ता की कुर्सी पर झूला है हमारे सांसों के साथ  वो मनमर्जी से हर बार खेला है सरिता सैल

जब वह औरत मरी थी

जब वह औरत मरी तो रोने वाले ना के बराबर थे  जो थे वे बहुत दूर थे  खामोशी से श्मशान पर  आग जली और  रात की नीरवता में  अंधियारे से बतयाती बुझ गई  कमरे में झांकने से मिल गई थी  कुछ सुखी कलियां  जो फूल होने से बचाई गई थी  जैसे बसंत को रोक रही थी वो  कुछ डायरियों के पन्नों पर  नदी सूखी गई थी  तो कहीं पर यातनाओं का वह पहाड़ था जहां उसके समस्त जीवन के पीडा़वों के वो पत्थर थे जिसे ढोते ढोते उसकी पीठ रक्त उकेर गई थी कुछ पुराने खत जिस पर  नमक जम गया था  डाकिया अब राह भूल गया था मरने के बाद उस औरत ने  बहुत कुछ पीछे छोड़ा था  पर उसे देखने के लिए  जिन नजरों की  आज जरूरत थी  उसी ने नजरें फेर ली थी  इसीलिए तो उस औरत ने  आंखें समय के पहले ही मुद ली थी ।