सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब तुम मुझसे मिलने आवोगे

जब तुम मुझसे मिलने आवोगे


सुनो ऋतुराज!
तुम जब मुझे मिलने आवोगे ना
न लाना कोई भी फूल
नही चाहती हूं मैं
हमारे मिलने से
कोई भी हो आहत हो

भर देना तुम मेरी माँग में
चमकिली किरण सूरज की

शाम जब उतर आये
लेकर थाल चाँदी की
 सितारे  रख देना
उस वादे के साथ मेरे आँचल में
होगा हर वो तारा गवाह
हमारे आनेवाले हर मिलन का

गर तुम जन्म लोगे  विशाल पर्वत के रुप मे
तो मै हो जाऊंगी अंकुरित बेल के रुप मे
पसर जाउंगी तुम्हारी अंडिग छाती पर
गर तुम विशाल संमदर बन गंर्जन करोगे
तो मै जलपरी बन तुम्हारे तनमन में लहराउंगी

टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुन्दर भाव और चित्रण। बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  2. कुछ नए बिम्ब चुने हैं आपने इस रचना में .. प्रेम की अनुभूति है ये रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  3. आदरणीय महाशया ,
    पहली बार आया हूँ आपके ब्लॉग पर| बहुत ही सुन्दर एवं भावपूर्ण रचना है
    सादर |

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं