सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रंग

बच्चों की रंगीन पेंसिल के बक्से से 
एक रंग गायब हो रहा है रोज 

हरा ,पीला, नीला , नारंगी 
सभी ने अपनी सीमा तय करने के लिए 
बांट लिए हैं आपस में

बचपन में हम दो रंगों को 
एक साथ मिलकर 
एक नया रंग बनाते थे 
पर आज ऐसी कोशिश 
करार कर सकती है बच्चों को भी मुजरिम

बच्चों की रंगीन पेंसिल के बक्से में से 
गायब होते ये रंग मुझे ड़राते नहीं है 
बल्कि मेरे बच्चों के जीवन से गायब होते ये रंग 
मुझे आने वाले पीढ़ी के रंगहीन होने का संकेत देते है 

क्योंकि मेरे बच्चों ने देखा है 
ये दौर जिस दौर में रंगों के झंडे के 
नीचे कितना खून बहाया है
इसलिए मेरे आने वाली पीढ़ी 
हो सकती है रंगहीन होने पर गर्व करे

टिप्पणियाँ