1
मछलियां समंदर की गहराई से
डरकर सतह पर आती हैं और
जाल की उतराई में फंस जाती हैं
2
समंदर के देश में मछलियां मरती नहीं है
उनकी सामूहिक हत्या की जाती हैं
मेरे देश की तरह उन्हें मुआवजा नहीं मिलता है
हां मेरे देश की तरह वहां हत्यारे
पुनः पुनः आ जाते हैं बेखौफ
3
मछलियों को जाल ने कभी फसाया नहीं
उन्हें तो फसाया गया हमेशा से
एक और मरी हुई मछली ने
मार्मिक रचना
जवाब देंहटाएंआपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में शुक्रवार 17 एप्रिल, 2026 को लिंक की जाएगी .... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!
जवाब देंहटाएं