सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छुटना

बहुत कुछ छूट गया है 
बहुत कुछ छूट रहा है 
इस तरह छूटने की क्रिया 
लगातार जारी है । 

बस अब एक अंतिम सांस का
छूटने का इंतजार है । 

ठीक वैसे ही 
जब तुम छोड़ कर चले गए थे 
उस रोज एक नस टूट गई थी 
एक सांस जिम्मेदारीयोंने पकड़ रखी थी 
बस उसी सांस का अंतिम बार छूटना बाकी है। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें