सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तना हुआ वृक्ष

तुम देख रही हो ना
नदी के तट पर नारियल के
तने हुए वृक्ष असंख्य
वे खड़े रहते हैं नदी के लिए
हर अच्छे-बुरे मौसम में
होना चाहता हूं
मैं भी
नारियल का वह वृक्ष
खड़ा /झूमता /तना हुआ
तुम्हारे लिए
जीवन के सभी मौसम में
तुम बनो नदी
ैं बनूं नारियल का वृक्ष
झूमता हुआ /तना हुआ


२३/०१/२०१७


टिप्पणियाँ