सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यात्रायें


1
यात्रा की शुरुआत में 
बहुत सुखद होते हैं 
वे क्षण जब 
प्लेटफार्म से कोई 
अलविदा करते 
हथेलियों पर लिख जाता है 
लौटने की प्रतीक्षा रहेगी 


2
हर यात्रा की 
एक कहानी होती हैं 
जो हर नई यात्रा के दौरान 
स्मृतियों में कौथ़ती रहती हैं

3
रेल के डिब्बें की
खिड़कियों से जाने
 कितनी ही शहर ,कस्बें गुजर रहे हैं 
पर मेरा मन 
आपके ही स्मृतियों की 'खिड़की पर 
जाने कब से खड़ा है

4
आज दरवाजे पर 
ताला चढ़ाते समय 
अचानक से महसूस हुआ 
जहांँ मेरे लौटने का इंतजार 
तक  रहा नहीं 
वहांँ कौन सी ऐसी कीमती चीज है  ? 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं