सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतिम रचना

हर रात में लिखती हूं 
तुम्हारे पीठ पर
मेरे एकांकी जीवन की व्यथा 
सदियाँ गुजर गई 
और गुजरती रहेंगे 

उस रात में तुम्हारा जाना 
तुम्हें बुद्ध बना गया 
और आज तुम्हारे 
पीठ पर मैं छोड़ रही हूं 
एक प्रश्न मेरा जाना 
बुध्द या युद्ध बन जाता 

या फिर  तुम किसी
अश्लील भाषा की तरह 
अपने सभ्य भाषा के 
संसार से मुझे त्यागकर 
महान बन जाते शायद
जैसे मैं रोज आज की 
तारीख में त्यागी जा रही हूँ

तुम हर उस जगह पर
लौट आवोगे
जहाँ तुम्हारी गाधाऐ
गायी जायेगी
पर तुम कभी नहीं
लौटोगे मेरे  विरह से
तपती दुनिया में
(अंतिम कविता इस सफर की) 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं