सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानदंड

मानदंड


पत्तों का पेड़ पर से गिरना 
हरबार उसकी उम्र का 
पूरा हो जाना नहीं होता
कभी कभी ये तूफानों  की साज़िशे भी होती है

सुहागिनों के मांग में सजा सिंदूर
हरबार उसके प्रेम की तलाश का 
पूरा होना नहीं होता
कभी कभी ये झूठे मानदंड का वहन मात्र होता है

कलम से बहती स्याही
हरबार लिखाई भर नहीं होती
कभी कभी लहू भी होता है औरत के पीठ का
जिसके हंसने मात्र से उगा लाल रंग का निशान

सागर के तलहटी में स्थित सीप
हर बार मोती ही पोषित नहीं करता
कभी कभी उसके अंदर दफ्न होता है
नाकामयाबी का बांझ सा एक अंधियारा। 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं