सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्षणिकाएं

1.

औरतें अजीब होती हैं
लोग सच कहते हैं 
क्यू की उसके जनने
की खबर तुम
दिल से नहीं दिमाग से सुनते हो ।

2.

बाँस के पास जाने से सब डरते हैं
पर सच्चाई तो यह  है
बाँस इसलिए अपने इर्द -गिर्द
काँटों  का जंगल खड़ा कर देता है 
कही दुनिया उसके खोखलेपन 
का राज़ जान न जाए
हम भी बाँस की तरह ही जीते हैं ।

3

कुछ पुरूष चाहते थे
औरत आज भी  जंगल में ही बसे
और वे कमान उटाकर
शीकार पर निकल पड़े
औरत को वो देह से जानते थे
इसलिए देह की भाषा बोलते थे ।

4.

तुम्हारे साथ की उपस्थिति के लिए 
मैंने साथी होने से अधिक 
स्वीकार किया सहयात्री होना
नहीं अभिलाषा उठी कभी
अपने कदमों को रोक
 तुम्हारे साथ छांव में सुस्तानेकी 
स्वार्थ केवल इतना भर रहा
तुम्हारे पग राह को छूने से पहले
उस राह के कंकड़ पत्थरों
को मेरे तलवे बीन सके ।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

जनता और सत्ता

१) सिहासनों पर नहीं पड़ती हैं कभी कोई सिलवटें  जबकि झोपड़ियों के भीतर जन्म लेती हैं बेहिसाब   चिंता की रेखाएं  सड़कों पर चलते  माथे की लकीरों ने  क्या कभी की होगी कोशिश होगी  सिलवटों के न उभरने के गणित को  बिगाड़ने की।  २) सत्ता का ताज भले ही सर बदलता रहा राजाओं का फरेबी मन कभी न बदला चाहे वो सत्ता का गीत बजा रहा  या फिर बिन सत्ता पी रहा हाला ३) जिस कटोरे में हम अश्रु बहाते हैं  उसी कटोरे को लेकर हर बार हमारे अंगूठे का अधिकार मांगते हैं आजादी से लेकर अब तक  जो भी सत्ता की कुर्सी पर झूला है हमारे सांसों के साथ  वो मनमर्जी से हर बार खेला है सरिता सैल

जब वह औरत मरी थी

जब वह औरत मरी तो रोने वाले ना के बराबर थे  जो थे वे बहुत दूर थे  खामोशी से श्मशान पर  आग जली और  रात की नीरवता में  अंधियारे से बतयाती बुझ गई  कमरे में झांकने से मिल गई थी  कुछ सुखी कलियां  जो फूल होने से बचाई गई थी  जैसे बसंत को रोक रही थी वो  कुछ डायरियों के पन्नों पर  नदी सूखी गई थी  तो कहीं पर यातनाओं का वह पहाड़ था जहां उसके समस्त जीवन के पीडा़वों के वो पत्थर थे जिसे ढोते ढोते उसकी पीठ रक्त उकेर गई थी कुछ पुराने खत जिस पर  नमक जम गया था  डाकिया अब राह भूल गया था मरने के बाद उस औरत ने  बहुत कुछ पीछे छोड़ा था  पर उसे देखने के लिए  जिन नजरों की  आज जरूरत थी  उसी ने नजरें फेर ली थी  इसीलिए तो उस औरत ने  आंखें समय के पहले ही मुद ली थी ।