सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हत्यारे




हम मरते नहीं 

मारे जाते हैं 


सिद्धांत से खाली समय 

और अवसरवादी भीड़ के हाथों


तुम्हें क्या लगता है 

मनुष्य आत्महत्या करता है 


नहीं, ये शब्द केवल म्यान है 

हत्या के ऊपर चढ़ाई हुई ।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें