सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सपनो का मर जाना

सपनों का मर जाना
वाकई बहुत खतरनाक होता है 

वह भी ऐसे समय में 
जब बडे़ मुश्किल से 
तितली संभाल रही हैं 
अपने रंगों का साम्राज्य

निर्माण हो रहा है मुश्किल 
से गर्भ में शिशु 
और जद्दोजहद करके 
नदी बना रही हैं 
अपना रास्ता 

बहुत कठिनाइयों से 
वृक्ष बचा रहे हैं अपनी उम्र
कुल्हाड़ियों के मालिकों से 

वाकई समय बहुत खतरनाक हैं 
जब केंचुए के पीठ पर 
दांत उग रहे हैं 
और ऐसे समय में 
सपनों का मर जाना 
समस्त सृष्टि का कालांतर में 
धीरे-धीरे अपाहिज हो जाना है

टिप्पणियाँ

  1. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल सोमवार(१०-१० -२०२२ ) को 'निर्माण हो रहा है मुश्किल '(चर्चा अंक-४५७७) पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है।
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. सपनों का मर जाना
    समस्त सृष्टि का कालांतर में
    धीरे-धीरे अपाहिज हो जाना है
    .. मानवीय संवेदना का हृदयस्पर्शी चिंतन ।

    जवाब देंहटाएं
  3. गूढ़ अर्थ लिए बहुत ही हृदयस्पर्शी रचना।

    जवाब देंहटाएं
  4. स्वप्नों का मर जाना मानो
    जीवन के सारे रस का सूख जाना..
    बहुत अच्छी रचना।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जरूरी नही है

घर की नींव बचाने के लिए  स्त्री और पुरुष दोनों जरूरी है  दोनों जितने जरूरी नहीं है  उतने जरूरी भी है  पर दोनों में से एक के भी ना होने से बची रहती हैं  घर की नीव दीवारों के साथ  पर जितना जरूरी नहीं है  उतना जरुरी भी हैं  दो लोगों का एक साथ होना

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं