सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वैश्या

वेश्याओं का जन्म!
माँ के गर्भ से नहीं होता है
वो तो खाली तश्तरी से उठकर
स्वार्थ की घने अन्धकार में
हवस की दीवार पर 
बिना जड़ की बेल सी पनपती है

उसका मन 
हमेशा देहलीज़ पर बैठ
हर दिन गिनता रहता है
उसके ही तन की आवाजाही को
जब वो बाजार के पैने
दांतों पर बैठकर
हवस के पुजारियों की आँखो में
ढूंढती है रोटी 
मन उसे वहीं पर छोड़ चला आता 
और दहलीज़ पर बैठकर 
करता खुद से 
अपने अस्तित्व को लेकर अनगिनत 
 सवाल
आखिर क्यों 
अंतड़ियों की भूख भिनभिनाती है
हमेशा मक्खियों की तरह
क्यों नहीं सो पाया बेचैन मन 
एक अरसे से 
घना अंधेरा क्यों जम जाता है
घर की दहलीज़ पर 

 मन को लगता है
आंगन के उस पार
एक घना सा बीहड़ है शायद
और उस घने बिहड़ में से
एक खूंखार जानवर 
उसके घर के अंदर दाखिल हो गया है

टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही अच्छा लिखा है आपने

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही बढ़िया ,उम्दा
    आपके ब्लॉग पर जब भी जाना चाहती हूं आपका ब्लॉग खुलता ही नहीं ,इसलिए नई रचना की लिंक के माध्यम से ही यहां पर आ पाती हूँ ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद आपका
      मुझे भी उतना पता नहीं है मेरे साथ भी ऐसी ही दिक्कत होती है
      फिर भी आप हर रचना को पड़कर अपनी राय देती है आभार आपका

      हटाएं
  3. बहुत सामवेदनशील रचना ... जन्म से कोई ऐसा नहि होता पर परिस्थिति क्या से क्या कर देती है ... वैश्या के मन में भी कोमल भाव तो रहते ही हैं ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी सही कहा आपने परिस्थितियों के वंश में हो जाता है इन्सान कभी कभी
      धन्यवाद सर

      हटाएं
  4. उफ़ बेहद संवेदनशील रचना

    जवाब देंहटाएं
  5. परिस्थिति क्या क्या नहीं करवाती है। बेहद भावपूर्ण रचना।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रिश्ते

अपना खाली समय गुजारने के लिए कभी रिश्तें नही बनाने चाहिए |क्योंकि हर रिश्तें में दो लोग होते हैं, एक वो जो समय बीताकर निकल जाता है , और दुसरा उस रिश्ते का ज़हर तांउम्र पीता रहता है | हम रिश्तें को  किसी खाने के पेकट की तरह खत्म करने के बाद फेंक देते हैं | या फिर तीन घटें के फिल्म के बाद उसकी टिकट को फेंक दिया जाता है | वैसे ही हम कही बार रिश्तें को डेस्पिन में फेककर आगे निकल जाते हैं पर हममें से कही लोग ऐसे भी होते हैं , जिनके लिए आसानी से आगे बड़ जाना रिश्तों को भुलाना मुमकिन नहीं होता है | ऐसे लोगों के हिस्से अक्सर घुटन भरा समय और तकलीफ ही आती है | माना की इस तेज रफ्तार जीवन की शैली में युज़ ऐड़ थ्रो का चलन बड़ रहा है और इस, चलन के चलते हमने धरा की गर्भ को तो विषैला बना ही दिया है पर रिश्तों में हम इस चलन को लाकर मनुष्य के ह्रदय में बसे विश्वास , संवेदना, और प्रेम जैसे खुबसूरत भावों को भी नष्ट करके ज़हर भर रहे हैं  

दु:ख

काली रात की चादर ओढ़े  आसमान के मध्य  धवल चंद्रमा  कुछ ऐसा ही आभास होता है  जैसे दु:ख के घेरे में फंसा  सुख का एक लम्हां  दुख़ क्यों नहीं चला जाता है  किसी निर्जन बियाबांन में  सन्यासी की तरह  दु:ख ठीक वैसे ही है जैसे  भरी दोपहर में पाठशाला में जाते समय  बिना चप्पल के तलवों में तपती रेत से चटकारें देता   कभी कभी सुख के पैरों में  अविश्वास के कण  लगे देख स्वयं मैं आगे बड़कर  दु:ख को गले लगाती हूं  और तय करती हूं एक  निर्जन बियाबान का सफ़र

क्षणिकाएँ

1. धुएँ की एक लकीर थी  शायद मैं तुम्हारे लिये  जो धीरे-धीरे  हवा में कही गुम हो गयी 2. वो झूठ के सहारे आया था वो झूठ के सहारे चला गया यही एक सच था 3. संवाद से समाधि तक का सफर खत्म हो गया 4. प्रेम दुनिया में धीरे धीरे बाजार की शक्ल ले रहा है प्रेम भी कुछ इसी तरह किया जा रहा है लोग हर चीज को छुकर दाम पूछते है मन भरने पर छोड़कर चले जाते हैं